सड़क सुरक्षा अभियान के बीच कोरबा-उरगा मार्ग पर नियमों की अनदेखी, मिक्सर मशीन से हो रहा खतरनाक परिवहन

Date:

जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, जहां पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इतना ही नहीं कार्रवाई का डंडा भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है। कोरबा-उरगा मार्ग पर मिक्चर मशीन को ट्रेक्टर से जोड़ दिया गया है, और उस पर लोगों को बिठाकर परिवहन किया जा रहा है, जिससे हादसों की आशंका काफी बढ़ गई है।

प्रदेश का कोरबा जिला सड़क हादसों की नगरी बन चुका है। जहां रोजाना होने वाले हादसों में लोग हताहत हो रहे है,यही वजह है,कि यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा माह चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

बावजूद इसके लोग नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर नहीं है। कोरबा उरगा मार्ग पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां मिक्चर मशीन को ट्रेक्टर से जोड़ दिया गया है और लोगों को बिठाकर परिवहहन किया जा रहा है। देखने में यह दृश्य काफी खतरनाक लग रहा है। असुरक्षित ढंग से लोगों का परिवहन करने के कारण कभी भी बड़ा हदसा हो सकता है,बावजूद इसके लोग बिना किसी डर के नियमों के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का प्रशिक्षण व उन्नत बीज…पढ़ें!

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का...

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...