छत्तीसगढ़: BSNL की बैटरियों की चोरी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 बैटरियां बरामद

Date:

तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने BSNL कंपनी की महंगी बैटरियों की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले BSNL कंपनी के JDO समीर कुमार भगत ने तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, निगारबंद गांव के टावर के लिए मंगाई गई 9 बैटरियां, जिनकी कीमत 1.60 लाख रुपये थी, चोरी हो गई थीं।

तखतपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और मात्र 2 दिन के भीतर चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया। चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी अमित मसी उर्फ नैकडा, छोटू सतनामी, वीरू देवार, शिवा देवार समेत पांच अन्य सभी तखतपुर के कॉलेज पारा के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी की गई बैटरियों को खरीदने वाले दुकानदार यश कसार, निवासी बजरंग नगर तखतपुर को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...