RAIPUR NEWS: सुशासन दिवस पर CM साय करेंगे 355.26 करोड़ के 128 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Date:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर आज जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा।

मुख्यमंत्री साय 289.32 करोड़ रूपये की लागत के जिन 95 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें जशपुर विधानसभा के 55.86 करोड़ रूपये की लागत के 19 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 129.97 करोड़ रूपये की लागत के 48 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्यो में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।इसी प्रकार सीएम साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 33 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ के 19 कार्यों, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ के 5 कार्यों और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ के 9 कार्यों शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नवधा रामायण के लिए नही दे पाया चंदा, तीन साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामाजिक बहिष्कार का एक...

मंदसौर मप्र से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, पति ने कर दी हत्या…पढ़ें।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग का...

अमर रहेगी विरासत…पद्मविभूषण तीजन के नाम सरकार की तीन घोषणाएं…पढ़ें!

रायपुर पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण...

देश मरा हुआ है?

#देश_मरा_हुआ_है? राजपुताने की गौरवशाली जमीन पर एक नाबालिग बच्ची से...