पत्नी के मोबाइल में बिजी होने पर पति ने खोया आपा, दूसरी मंजिल से धक्का देकर किया घायल

Date:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्नी के मोबाइल देखने से नाराज हुए पति ने उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक पति सुनील जनबंधु काम से घर लौटा था। इसके बाद उसने पत्नी ने खाना मांगा, लेकिन पत्नी खाना देने की जगह मोबाइल देखने में व्यस्त थी।

इस पर पति को इतना गुस्सा आया कि वो पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी में ले गया और वहां नीचे फेंक दिया। इसके बाद गंभीर हालत में पत्नी को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

खींचते हुए बालकनी में ले गया

यह घटना गुढ‍ियारी थाने के विकास नगर इलाके की बताई जा रही है। पति और पत्नी के बाद खाना ना देने और मोबाइल फोन देखते रहने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पति उसे खींचते हुए बालकनी तक ले आया और ऊपर से धक्का दे दिया।

पति के धक्का देने से नीचे गिरी पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसके बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

प्रजातंत्र या पार्टीतंत्र…पढ़िए गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

प्रजातंत्र या पार्टीतंत्र! भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है,...

सत्ता और सट्टा…पढ़ें गजेंद्ररथ का राजनीतिक व्यंग्य!

सत्ता और सट्टा! छत्तीसगढ़ की सत्ता में सट्टा का बड़ा...

एक अपील जंगलों को बचाने की भी कर देते मोदी जी: गजेंद्ररथ गर्व

एक अपील जंगलों को बचाने की भी कर देते...

CBSE में जोरदार प्रदर्शन, कल्पना यादव को अहीर आर्मी ने घर पहुंचकर दी बधाई!

छत्तीसगढ अहीर आर्मी ने कल्पना यादव के प्रदेश में...