पेंड्रावन जलाशय बचाओ…CM साय से मिले संघर्ष समिति के सदस्य!

Date:

पेंड्रावन बचाओ संघर्ष समिति ने धरसींवा विधानसभा के ग्राम बंगोली में क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण 120 वर्ष पुराने जलाशय “पेंड्रावन” को बचाने के विषय पर “पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति” के सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से भेंट की।

माननीय मुख्यमंत्री जी से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को खनन की NOC दिए जाने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा कर अवगत कराया कि, तिल्दा विकासखण्ड के इस जलाशय का अस्तित्व लगभग 120 वर्ष पुराना है, जिससे आसपास के क्षेत्र के 3440 किसान परिवार आश्रित है, जो की अपनी 2440 हे कृषि भूमि की सिचाई करते है, इसके अतिरिक्त जलाशय का उपयोग मछली पालन, निस्तारी, और दैनिक जीवन में किया जाता है, साथ की अल्ट्राटेक कंपनी के द्वारा खनन किये जाने से होने वाले तकनिकी प्रभाव के कारण आसपास के 40 – 50 गांव का जल स्तर गिर जायेगा ।

मुख्यमंत्री साय ने इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इस पर सकारात्मक और ठोस विचार करने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि खरोरा तहसील क्षेत्र में पेंड्रावन जलाशय जीवनदायनी है इसके जलस्रोत से सैकड़ों गांव के किसान खेती कर रहे हैं अगर इसे खनन के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट को दे दिया जाता है तो आने वाले दिनों में यह क्षेत्र भयंकर जलसंकट से जूझेगा साथ इलाके में भूजल स्तर प्रभावित होगा।

क्षेत्र में लगातार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा कांग्रेस और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सहित प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना आंदोलित है, इसी परिपेक्ष्य में पूर्व विधायक देवजी पटेल, वर्तमान विधायक अनुज शर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पेंड्रा वन बचाने सक्रिय हैं।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ गर्व ने भी लगातार इस मामले पर स्थानीय लोगों को जागरूक करने प्रयास जारी रखा है, पेंड्रावन बचाने की अपील सहित सभी क्षेत्रवासियों को पेंड्रावन के अस्तित्व को लेकर एकजुट होने पत्रकार, समाजसेवी और महिला समूह भी आगे आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा...

पटवारियों के आंदोलन को अब राजस्व निरीक्षकों (आरआइ) का भी खुला समर्थन…पढ़ें!

बिलासपुरः पीवी एप के विरोध और लंबित मांगों को...

धान के कटोरे में धान खरीदी…CM साय ने क्या कहा…पढ़ें!

रायपुर: किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज...