किसान इस नई तकनीक से करें आंवले की खेती, मिलेगी भरपूर पैदावार

Date:

छत्तीसगढ़ के किसान आंवला की खेती कैसे और किस तकनीक से करें, जिससे अधिक उत्पादन के साथ ही किसानों को लाभ हो सके. आंवले का ऐसी कौन कौन सी किस्में हैं, जिसको लगाकर अधिक पैदावार किसान ले सकते हैं. आंवला की खेती करते समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए. बंजर या मरुभूमि की जरूरत होगी या फिर भाटा जमीन पर आंवला की खेती कर सकते हैं. आइए जानें कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ घनश्याम दास साहू इस संबंध में क्या सुझाव देते हैं.

आईजीकेवी रायपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर घनश्याम दास साहू ने बताया कि अगर बंजर भूमि को उपजाऊ जमीन बनाना है, तो आंवला की खेती जरूर करनी चाहिए. आंवला बहूवर्षीय फसल होने की वजह से बढ़वार बहुत अच्छी होती है. आंवला की खेती करते समय ध्यान रखें कि कतार से कतार की दूरी 8 मीटर और पौध से पौधे की दूरी 6 मीटर होनी चाहिए.

आंवला की खेती में सावधानी के तौर पर किसानों को फ्रांसिस किस्म जिसे हाथीझूल जो किस्म है, इसमें परागण की प्रक्रिया बहुत अधिक होती है. ऐसे में किसान जब भी आंवाला की खेती करते हैं तो जोड़ियों में करनी चाहिए. किसान 10 आंवला का पेड़ लगाते हैं तो एक फ्रांसिस किस्म का आंवला होना चाहिए या फिर नदिया के पार आंवला जैसी किस्म को भी लगा सकते हैं.

आंवला के पेड़ पर इंडरबेला जैसे कीटनाशक का अटैक होता है, जो तना या छिलका खाने वाली होती है. इसके साथ ही आंवला में मिलीबक का अटैक भी होता है. इन दोनों का अटैक विशेष तौर पर ठंड के दिनों में देखने को मिलता है. ऐसे में प्रदेश के किसानों को कीटों के अटैक से बचने के लिए नीम तेल का उपयोग करना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के लिए प्रमाणित किस्म बनारसी मानी गई है. इसके साथ ही कृष्णा, कंचन और चकैया जैसी किस्म भी प्रचलित है. इसके साथ ही नरेंद्र आवाला 7 और नरेंद्र आवाला 10 भी प्रचलित किस्म में मानी गई हैं. देसी आंवला में कसैलापन ज्यादा होता है. लेकिन जिन चार किस्में यहां बताई गई है, उसमें कसेलापन नहीं होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...