बस्तर संभाग में कई आईपीएस अधिकारियों की तैनाती…जानिए क्यों?

Date:

सुकमा जिले में हाल ही में हुए नक्सली हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। वे छत्तीसगढ़ स्टेट पुलिस सर्विस के अधिकारी थे और नक्सल ऑपरेशनों में अग्रणी भूमिका निभा रहे थे।

इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में कई आईपीएस अधिकारियों की तैनाती कर दी है।


ये सभी अधिकारी 2021 बैच के डायरेक्ट आईपीएस हैं और इन्हें बस्तर के अलग-अलग जिलों में एडिशनल एसपी ऑपरेशन बनाया गया है।

किन जिलों में हुई है पोस्टिंग?
नए आदेश के अनुसार, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में दो-दो आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं कांकेर, सुकमा और दंतेवाड़ा में एक-एक अधिकारी को एएसपी ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। केवल एक अधिकारी को छोड़कर सभी को बस्तर क्षेत्र में भेजा गया है।

यह पहली बार है जब बस्तर में ऑपरेशन के लिए इतनी बड़ी संख्या में डायरेक्ट आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। सरकार का मानना है कि इन अधिकारियों की युवा ऊर्जा और ताजगी नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी लाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...