बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

Date:

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण

खरोरा, 25 जुलाई 2026 :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में शासन की महत्त्वाकांक्षी निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 123 नवप्रवेशित छात्राओं को साइकिलों का वितरण गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, संजीव देवांगन, सचिन अग्रवाल, रश्मि वर्मा, गुरजीत कौर भाटिया, बीआरसीसी तिल्दा देवेंद्र सिंह ठाकुर, पत्रकार श्रवण भोई, की गरिमामयी उपस्थिति में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन की यह योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय तक उनकी सुगम एवं सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

शाला प्राचार्य रजनी मिंज ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि साइकिल वितरण योजना से बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता आएगी तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से साइकिलों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के साथ अध्ययन करने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह बंजारे, शिवांगी निषाद, सेवानिवृत व्याख्याता डोमार सिंह यादव, रूपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, नदीस साहू, शाला परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यालयीन स्टॉफ सहित कक्षा 9वीं की सभी नवप्रवेशित छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...

ज_जंतरम… म_मंतरम! पढ़ें गजेंद्ररथ गर्व का ज्वलंत आलेख…

दिल्ली की जंतर मंतर से दो तरह की विचारधाराओं...