अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा…करोड़ों का गुटखा जप्त!

Date:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने ग्राम कोनारी स्थित कोमल फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर 1.54 करोड़ रुपये से अधिक का गुटखा और सुपारी जब्त की है। फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

खुफिया जानकारी पर कलेक्टर के निर्देश से हुई कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि विभाग को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि कोनारी गांव में एक फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा है। जानकारी दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह तक पहुंची तो उनके निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। 4 जून को टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी और मौके पर ही पूरे परिसर को सील कर दिया गया।

फैक्ट्री से भारी मात्रा में सुपारी जब्त
कार्रवाई के दौरान टीम को खड़ी (कच्ची) और कटी सुपारी के बड़े-बड़े बोरों का स्टॉक मिला। इनमें खड़ी सुपारी की 1050 बोरियां (52,500 किग्रा) और कटी सुपारी की 247 बोरियां (12,350 किग्रा) शामिल हैं। इनकी कुल बाजार कीमत 1 करोड़ 54 लाख 9 हजार 500 रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने मौके से सैंपल लेकर रायपुर की लैब भेज दिए हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि सुपारी में तंबाकू के तत्व मौजूद थे या नहीं।
तंबाकू युक्त गुटखा बनने की जताई जा रही आशंका
हालांकि मौके पर तंबाकू नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि फैक्ट्री में तंबाकू युक्त जर्दा या गुटखा तैयार किया जा रहा था। रायपुर स्थित सरकारी लैब की रिपोर्ट से यह पूरी सच्चाई सामने आएगी। अगर सैंपल में तंबाकू की पुष्टि होती है तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों में कार्रवाई होगी।
फैक्ट्री सील
6 जून को अधिकारियों की टीम ने दोबारा फैक्ट्री पहुंचकर संचालक को तलब किया और उसकी मौजूदगी में गवाहों के समक्ष जब्त सुपारी को सील किया गया। इस दौरान फूड सेफ्टी अधिकारी रिचा शर्मा, नारद खोमरे, खीरसागर पटेल, लैब टेक्नीशियन प्रकाश परमार और सैंपल सहायक कामिनी महेश्वरी मौजूद रहे। सभी कार्रवाई का पंचनामा तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...