‘दाऊ’ की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले 2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज!

Date:

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में बंद दो यूट्यूबर्स, सागर साहू और पुष्पराज सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली (उगाही) का नया मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला पिछले पांच वर्षों से ग्राम उमदा में एक ग्राहक सेवा केंद्र (कस्टमर सर्विस पॉइंट) का संचालन करती हैं। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी सागर साहू अपने साथी पुष्पराज सिंह के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के बहाने उनके कार्यालय पहुंचे थे। वहां बातचीत के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बातचीत को तोड़-मरोड़कर एक वीडियो तैयार किया और उसे समाचार के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बदनामी के डर से उन्होंने आरोपियों को वीडियो हटाने के एवज में 35,000 रुपये दे दिए थे, जिसके बाद शुरुआती तौर पर वीडियो हटा लिया गया था। हालांकि, आरोपियों ने कथित तौर पर बाद में 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। पीड़ित महिला द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को बदनाम करने के उद्देश्य से तीन से अधिक अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया था ‘फर्जी कंटेंट’
गौरतलब है कि दोनों यूट्यूबर्स पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से जुड़े एक कथित इंस्टाग्राम चैट को वायरल करने के आरोप में जेल में हैं। उस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाने में भारी विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस चैट और वीडियो को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी और अपनी लीगल टीम के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।

पुलिसिया कार्रवाई
महिला की लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...