ब्लैकमेलिंग और झूठे केस में फंसाकर अवैध उगाही का मामला उजागर…पढ़ें!

Date:

बलौदाबाजार-भाटापारा : ब्लैकमेलिंग और झूठे केस में फंसाकर अवैध उगाही करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है.
आरोपियों ने सरपंच और बीडीसी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके एवज में ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलना चाहते थे. आरोपी अपने प्लानिंग में कामयाब होते इससे पहले ही पुलिस ने सभी को धर-दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.

मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को एक महिला ने थाना कसडोल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि थाना कसडोल क्षेत्र के ग्राम सरपंच और बीडीसी ने नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कसडोल पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई.
जांच में सनसनीखेज खुलासा
जांच के दौरान जब पीड़िता से कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गई और इस पूरे मामले का चौकाने वाला खुलासा हुआ. पीड़िता ने कबूल किया कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. हकीकत में उसकी सहेली पूनम, भागवत थवाईत और अन्य ने मिलकर एक साजिश रची थी. इन लोगों ने ग्राम कटगी के सरपंच और बीडीसी को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का डर दिखाया और 3 लाख की मांग की थी. जांच में यह साफ हुआ कि आरोपियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों को गंभीर अपराध में फंसाने का डर दिखाकर वसूली की जाती थी. थाना कसडोल में आरोपियों के खिलाफ धारा 308 (2), 308(6),217,248 (ख), 61(2) (a), 45 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एशियन गेम्स 2026: PT ऊषा का रिकॉर्ड क्रैक…किसने तोड़ा पढ़ें!

भारत की एथलीट वित्या रामराज (Vithya Ramraj) ने शानदार...

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन: एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल…पढ़ें!

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन: एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत...