छत पर सोलर पैनल लगा रहे दो युवकों की करंट से दर्दनाक मौत…पढ़ें!

Date:

राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया। सोलर पैनल लगा रहे दो कर्मचारियों की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 साल) और आशीष चंद्राकर (19 साल) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरीपारा सर्वोदय स्कूल के पास सोलर पैनल को असेंबल्ड करते हुए तो सोलर पैनल के कर्मचारियों की 11 हजार किलोवाट के तारों की चपेट में सोलर पैनल आ गया जिससे उसमें भयंकर करंट आया और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि घर में सोलर पैनल लगाने के लिए तीन मजदूर पहुंचे थे। तीनों एक मकान की छत पर सोलर पैनल स्थापित करने का कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर सोलर पैनल का हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। बिजली का करंट इतना तेज था कि दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।

इलाके में भारी भीड़
इस दुखद घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ को कम किया गया। पुलिस दोनों शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोलर पैनल लगाते समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कर्ज, कारोबार और….एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के...

हरेली रैली के पहले मिली अमित बघेल को बेल…कार्यकर्ताओं में दिवाली जैसा उत्साह!

रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के...

रथयात्रा और रथ…से गजेंद्ररथ की कहानी पढ़ें!

बाबूजी आज के दिन ही जन्म लिए थे और...