नशे में चूर पति के सामने पत्नी से गैंगरेप!

Date:

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि चार युवकों ने महिला के पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही वारदात को अंजाम दिया. घटना 27 जून की शाम की है. इस मामले में देरी से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुई वारदात

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 27 जून को अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी. शाम को खरीदारी पूरी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे. रास्ते में पति ने चावल से बनी शराब हड़िया पी ली. जिससे वह नशे की हालत में रास्ते में ही गिर पड़ा. रात करीब साढ़े आठ बजे इसी दौरान मंहगई निवासी ऋतु यादव उम्र 30 साल अपने तीन साथियों रामजी उम्र 25 साल, कपील और रामेश्वर के साथ वहां पहुंचा.

पति को बंधक बनाकर खेत में ले गए

चारों आरोपितों ने पहले महिला के पति को बंधक बना लिया. इसके बाद महिला को पास के खेत में ले जाकर उसके साथ पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपितों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. बताया जा रहा है कि घटना के समय चारों आरोपित भी नशे की हालत में थे.
ग्रामीणों के समझाने पर दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता देर रात अपने पति के साथ किसी तरह घर पहुंची. घटना से डरी और सहमी होने के कारण उसने तत्काल किसी को कुछ नहीं बताया. बाद में गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली. ग्रामीणों के समझाने और हिम्मत बढ़ाने पर पीड़िता रामानुजनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

चारों आरोपित भेजे गए जेल

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित ऋतु यादव आदतन अपराधी है. वह करीब दो साल पहले लूट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. हाल ही में उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी लगा था. अन्य आरोपित रामजी, कपील और रामेश्वर के बारे में भी पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति का होने की जानकारी दी है. मामले की जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

स्कूल में इश्क! शिक्षा विभाग ने किया निलंबन…पढ़िए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल से...

पंडवानी के एक युग का अंत…नहीं रहीं तीजन बाई!

छत्तीसगढ़ की लोकगायन परंपरा की अमर आवाज और पंडवानी...

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज संगठन महासभा की नकटी में महापंचायत संपन्न…पढ़ें!

#BREAKING रायपुर: सम्मानपुर नकटी में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज संगठन...