खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

Date:

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

खरोरा 18 जून 2026 :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन प्राचार्य रजनी मिंज के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यालयीन गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी अभिभावकों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य, अनुशासन एवं समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्राचार्य रजनी मिंज ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की नियमित पढ़ाई पर निगरानी रखने, सकारात्मक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने तथा सह-पाठ्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं अभिभावकों के समन्वित प्रयासों से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।

बैठक में शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से बच्चों के अत्यधिक स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने, असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट कार्य समय पर पूर्ण कराने तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।

वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करने, पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा देने तथा संवाद एवं संचार कौशल के विकास पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण हेतु विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

बैठक में प्राचार्य रजनी मिंज, शाहिना परवीन, अनिल कुमार साहू, लुकेश्वर उइके, अजय कुर्रे, शेष शेखर शर्मा,आकाश परिहार, पावस कुमार पटेल, कृतिका वर्मा, अंकृति भिड़े, अपूर्वा ओगरे, नदीश साहू, प्रीति मिश्रा, निशिता दीक्षित, योगिता देवांगन, आँचल कसार, सना करीम, रूपशिखा साहू एवं जास्मी जोस सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य व विद्यालयीन अध्ययनरत समस्त पालक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास हेतु विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कर्ज, कारोबार और….एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के...

हरेली रैली के पहले मिली अमित बघेल को बेल…कार्यकर्ताओं में दिवाली जैसा उत्साह!

रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के...

रथयात्रा और रथ…से गजेंद्ररथ की कहानी पढ़ें!

बाबूजी आज के दिन ही जन्म लिए थे और...