कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

Date:

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल सरायपाली कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, नारेबाजी से गूंज उठा परिसर

कोरबा छत्तीसगढ़ 18 जून 2026 एसईसीएल सरायपाली परियोजना में ठेकेदार विनय कुमार उपाध्याय के अधीन कार्यरत सैकड़ों ऑपरेटर, मजदूर और ड्राइवर आज एकजुट होकर एसईसीएल सरायपाली कार्यालय पहुंचे। श्रमिकों ने वहां ज्ञापन सौंपा और जोरदार नारेबाजी की, जिससे पूरा परिसर नारों से गूंज उठा।

श्रमिकों ने ठेकेदार पर गंभीर शोषण, वेतन में अनियमितता और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अंतिम चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें 2 जुलाई 2026 गुरुवार तक पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

श्रमिकों की प्रमुख मांगें हैं एचपीसी दर अनुसार पूर्ण भुगतान, पूरा ड्यूटी वेतन एवं ओवरटाइम का भुगतान, हर माह वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से जारी करना, सभी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र देना, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, बिना कारण हटाए गए मजदूरों-ड्राइवरों की तुरंत बहाली, ठेकेदार द्वारा की जा रही गुंडागर्दी धमकी और उत्पीड़न पर तुरंत रोक तथा खदान के अंदर अवैध रूप से बनाए गए श्रमिक कैंप को हटाना।

श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार शांतिपूर्ण आंदोलन किए थे 25 मार्च को कोरबा में धरना, 28 अप्रैल को बिलासपुर में सीएमडी कार्यालय घेराव और 5 मई को सरायपाली में बैठक हुई थी। बैठक में सभी मांगों पर लिखित समझौता हुआ था, लेकिन ठेकेदार और प्रबंधन ने वादे तोड़ दिए।

आज के ज्ञापन में श्रमिकों ने लिखा है ,इतने शांतिपूर्ण आंदोलनों के बावजूद वादों की अवहेलना हो रही है। अब हमारी धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने श्रमिकों के संघर्ष का पूरा समर्थन किया और कहा कि ठेकेदारों द्वारा हो रहे शोषण के खिलाफ संगठन मजबूती से श्रमिकों के साथ खड़ा है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़, श्रम आयुक्त कोरबा, जिला कलेक्टर, एसएसपी कोरबा, थाना प्रभारी पाली, एसडीएम कटघोरा और ठेकेदार विनय कुमार उपाध्याय को भी भेजी गई है।

एसईसीएल प्रबंधन और ठेकेदार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आंगन उत्सव: विधायक अनुज शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

  'आँगन उत्सव' में गूंजी बच्चों की किलकारी, विधायक अनुज...

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण है उचित फसल प्रबंधन : एनआईबीएसएम

धान की फसल में बालियाँ निकलने की अवस्था, महत्वपूर्ण...

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 24...