सनकी प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या

Date:

गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। यह घटना तब घटित हुई जब पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने में आरोपी आशिक ने अपने दोस्त की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिन्द्रानवागढ़ चौकी में मृतिका सुरेखा ओटी के पिता सुभेदी ओटी ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की, जिसमें उन्हें सुरेखा की लाश बोईरगांव में कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि सुरेखा का आरोपी बालाराम मलिक से प्रेम संबंध था। आरोपी बालाराम मलिक और उसके दोस्त धनीराम नेताम ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बालाराम ने कबूल किया कि वह सुरेखा से परेशान था क्योंकि वह बार-बार शादी का दबाव डाल रही थी।

घटना के दिन सुरेखा अपनी सहेली के साथ परियाबाहरा रोड पहुंची, जहां से बालाराम उसे जंगल की ओर ले गया। वहां उसने सुरेखा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरेखा ने इसका विरोध किया। इस पर बालाराम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर धनीराम के साथ मिलकर उसकी लाश को कुंए में फेंक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...

iNSta से LOVe फिर LIV in और आखिर में MUrder!

रायपुर: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, चार साल का...

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित…क्या है नया नियम पढ़ें!

राज्यसभा में मंगलवार दोपहर विपक्षी दलों के भारी हंगामे...