रीवा: तेंदुए के हमले से गांव में दहशत, 5 लोगों पर हमला, 3 की हालत गंभीर, सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

रीवा जिले त्योंथर में तेंदुए के हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खेत पर गए किशोर पर एक तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। इस बीच पास खड़े अन्य लोगो ने किशोर को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने उन्हे भी घायल कर दिया। तेंदुए ने एक-एक कर पांच लोगों को हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ झाड़ियों के बीच में छिप गया। स्थानिय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए उसकी खोज शुरू की गई।

घटना रीवा जिले के त्योंथर के पास खातिलवार गांव के एमपी-यूपी बॉर्डर के पास की है। शुक्रवार की दोपहर खातिलवार गांव का निवासी एक किशोर शौच क्रिया के लिए खेत के समीप गया हुआ था इसी दौरान झाड़ियों पर छिपकर घात लगा कर बैठे तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया तेंदुए की गिरफ्त में फंसे किशोर को छुड़ाने के लिए जब पास खड़े ग्रामीण दौड़कर गए तो तेंदुए ने उनके ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया हमले में किशोर के अलावा 4 अन्य ग्रामीण घायल घायल हुए है इनमे से दो लोगो की हालत गंभीर बताई जा रहीं है.

घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही एमपी और यूपी पुलिस के साथ ही वन विभाग की सयुक्त टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। टीम ने तत्काल घायलों को ईलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा दिया वहीं घटना के बाद तेंदुआ घनी झाड़ियो के बीच जा कर छिप गया जिसे ढूढने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस की टीम अब ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए की तलाश कर रही है। तेंदुए के हमले से घायल हुए तीन लोग एमपी के जनेंह थाना क्षेत्र के निवासी है जबकि दो अन्य घायल उत्तर प्रदेश के निवासी है उन्हे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है।

घटना को लेकर रीवा पुलिस अधीक्षक ने बताया की एमपी यूपी बॉर्डर के बीच खातिलवार गांव में कुछ लोगों पर तेंदुए ने हमला किया है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एमपी और यूपी पुलिस के साथ ही दोनो राज्यो के फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची है तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ड्रोन कैमरे के साथ ही अन्य संसाधनों के माध्यम से तेंदुए की तलाश में टीम जुटी हुई है जल्द ही तेंदुए को पकड़कर रहवासी क्षेत्र से दूर ले जाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...