CG News: पिकनिक मनाने आए दो युवक हसदेव नदी में बहे, एक की डूबने से मौत, दूसरे की तलाश जारी

Date:

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के गए दो युवक बह गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। कोरबा जिले के दीपका से पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे थे। बिलासपुर एसडीआरएफ को जानकारी दी गई है।

बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह और अश्वनी सिंह अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष के शव को बरामद किया गया है। वहीं दूसरे युवक सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। मगर कुछ पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में तीसरे मोर्चे का जन्म!

सब्बो छत्तीसगढ़िया अब एक साथ...मिलकर बचायेंगे जल जंगल जमीन! छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर ईश्वर साहू का सर्वाधिकार!

छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की जिस तस्वीर को लोग...

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नियम बदलें…क्या है नया नियम पढ़ें!

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 1 अक्टूबर 2026...