रायपुर में एक और हत्या: धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी

Date:

छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधों में बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीँ राजधानी में भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है, रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। युवक की लाश खाली पड़े प्लॉट में मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि लकड़ी इक्कट्ठा करने गई महिलाओं ने लाश को झाड़ियों में देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, बताया जा रहा है कि युवक की हत्या करके 10 फ़ीट तक घसीटकर झाड़ियों में फेंका गया है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धमतरी: तिरंगा के जगह भाजपा का झंडा फहराने का मामला…दो युवक गिरफ्तार!

धमतरी (छत्तीसगढ़): सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अंतिम संस्कार हो गया, दशगात्र के दिन अचानक घर पहुंच गया मृत युवक…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक हैरान कर देने...

दोस्त की पत्नी से था संबंध, वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, पति पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला...