ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का समर्थन, उमागोपाल हरदीबाजार मुड़ापार पहुंचे…पढ़ें!

Date:

ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का समर्थन, उमागोपाल हरदीबाजार मुड़ापार पहुंचे…

ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल होकर दिया समर्थन

हरदीबाजार कोरबा देशभर के ड्राइवरों की विभिन्न मांगों को लेकर 12 नवंबर 2026 से शुरू हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल अभियान को समर्थन देने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल आज हरदीबाजार मुड़ापार पहुंचे। यहां उन्होंने हड़ताल कर रहे ड्राइवरों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना तथा आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान उमागोपाल ने कहा कि ड्राइवर दिन-रात सड़क पर रहकर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। ड्राइवरों को उचित वेतन, बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलना चाहिए। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कानून और कल्याणकारी व्यवस्था लागू करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की मांगें केवल किसी एक संगठन की मांग नहीं हैं, बल्कि मेहनतकश परिवहन श्रमिकों के सम्मान और भविष्य से जुड़ा सवाल हैं। सरकार और संबंधित विभागों को ड्राइवरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनकी जायज मांगों का समाधान करना चाहिए।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट किया कि मेहनतकश ड्राइवरों के हक, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई में संगठन उनके साथ खड़ा है। ड्राइवरों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अनिश्चितकालीन स्टीयरिंग छोड़ अभियान…नहीं चली बसें, यात्री हुए आपरेशन…पढ़ें!

इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमिटी के आह्वान पर गुरुवार, 12...

छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी ठंड…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है। मौसम...

JCP सुप्रीमों अमित बघेल को फिर जेल…जानिए पूरा मामला!

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति...