ACB ने एक रिश्‍वतखोर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा… पढ़ें पूरी खबर!

Date:

छत्‍तीगसढ़ के बलरामपुर में सरगुजा संभाग की ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां ACB ने एक रिश्‍वतखोर पटवारी को रंगे हाथो धर दबोचा है। जहां पटवारी नामांतरण कराने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्‍वत घर के अंदर बैठकर ले रहा था। तभी उसे रिश्‍वत लेते हुए ACB ने अरेस्‍ट कर लिया।

नामांतरण-फावती चढ़ाने के लिए मांगी रिश्‍वत

जानकारी के अनुसार सरगुजां संभाग के बलरामपुर जिले के हल्‍का नंबर 12 के पटवारी पवन पांडेय ने नामांतरण और फावती चढ़ाने के एवज में आवेदक से 12 हजार रुपए की मांग की थी। हल्‍का नंबर 12 के शिकायतकर्ता अजय पावले ने जानकारी दी कि वह जमीन के काम के लिए पटवारी के पास पहुंचा था। पटवारी ने फावती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर 12 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

एसीबी की टीम ने जांच के बाद किया ट्रैप

आवेदक ने पटवारी की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एंटी करप्‍शन ब्‍यूरों की शाखा सरगुजा ने जांच की। जांच सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। उसी के अनुसार आवेदक को रंग लगे हुए नोट दिए। आवेदक 12 हजार रुपए लेकर पटवारी पवन पाण्डेय के घर पहुंचा।

जहां पटवारी अपने घर में घूस की रकम ले रहा था। तभी एसीबी की टीम ने दबिश दे दी और पटवारी को अपने घर के अंदर घूस लेते हुए रंगे हाथों अरेस्‍ट कर लिया। टीम के द्वारा पटवारी से पूछताछ की जा रही है। पटवारी के घर और दफ्तर की भी तलाशी टीम के द्वारा ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सरायपाली: SECL में CKS का हल्लाबोल, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी: दादा ठाकुर

बिलासपुर/कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना...

छत्तीसगढ़ी: समझौता बनाम स्वाभिमान… गजेंद्ररथ का विश्लेषण जरूर पढ़ें!

समझौता बनाम स्वाभिमान! स्वाभिमान का पिलहर कभी भी समझौते की...

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...

खोखन खल्लू’ : छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का जीवंत मंचन: चंद्रशेखर चकोर

खोखन खल्लू' : छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का जीवंत मंचन लेखक: चंद्रशेखर...