महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़वासियों को तोहफा: रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से होगा प्रयागराज का सफर आसान

Date:

अगर आप इस बार प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। संगम नगरी प्रयागराज में हर साल कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है, जो त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए आते हैं।

श्रद्धालुओं को आसानी से प्रयागराज पहुंचाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनों की व्यवस्था की है।

देशभर में 3000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुंभ मेला के दौरान विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जिनसे छत्तीसगढ़ और प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

रायगढ़, बिलासपुर और दुर्ग से प्रयागराज के लिए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया के यात्री इन ट्रेनों का लाभ उठा सकते हैं। महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा 3000 स्पेशल ट्रेनें और 13000 से अधिक रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा, जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी और बिलासपुर-वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी।

तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा

08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन।

08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन।

08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बीजेपी सरकार के 2 साल…CM साय ने प्रदेशवासियों को लिखा संदेश…पढ़ें!

प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा...

छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी…क्या लिखा है पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के सबले बड़का पंचायत विधानसभा म राजभाषा छत्तीसगढ़ी...

तिल्दा: अडानी पॉवर में मजदूरों ने किया हड़ताल, जानें क्या है मांग?

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड...

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...