CG Accident News: ससुराल में शादी समारोह के लिए जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार शोक में डूबा

Date:

जिले में शादी समारोह में शामिल होनें ससुराल जा रहे बाईक सवार ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने पीएम उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी मुताबिक रामकुमार राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के ग्राम चंद्रशेखर गांव का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि बनवारी लाल उसके दूसरे नंबर का भाई था जो कि ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होनें के लिये अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एम 9318 में सवार होकर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसमुडा गया हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि उसका छोटा भाई 11 दिसंबर की शाम को घर निकला था इसी बीच उसे सूचना मिली कि छाल रोड स्थित महावीर कंपनी के पास नवापारा टेण्डा के पास पहुंचा ही था कि वह अपनी तेज रफ्तार बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और वह सडक किनारे गिर गया। इस दुर्घटना में शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...