Korba: नशे की लत और प्रेमिका की डिमांड पूरी करने की चाह में अपनाया लोटपाट का रास्ता, तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

कोरबा में सिविल लाइन थाना अंर्गतन हाल ही में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सिविल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये आरोपी एयर गन और हाशिया का इस्तेमाल कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे नकली एयर गन से हवाई फायरिंग कर अपने शिकार को डरा-धमका कर लूट लेते थे। पिछले कुछ दिनों में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में इनकी गतिविधियों में तेजी आई थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जय सिंह राजपूत (21 वर्ष), आयुष महंत उर्फ दुग्गी (20 वर्ष) और विशाल साहू उर्फ कद्दू (21 वर्ष) शामिल हैं। जय सिंह का पता 15 ब्लॉक दशहरा मैदान पंप हाउस है, जबकि आयुष पधरीपारा गणेश पंडाल के पास और विशाल संजय नगर दुर्गा पंडाल के पास का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने कई बार ट्रक और बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 21 तारीख को कचंदी नाला के पास बाइक सवार से एक बाइक नगदी रकम और मोबाईल की लूट की गई थी शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई जहां गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बातें सामने आई की उरगा थाना क्षेत्र में भी ट्रक चालकों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था उनके कई मामले हैं मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी की गर्लफ्रेंड है जिन्हें गिफ्ट देने और अपने नशा के शौक को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया करते थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि अपराधियों पर काबू पाया जा सके।

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नशे की लत और गलत संगत के कारण युवा पीढ़ी अपराध की ओर बढ़ रही है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। पुलिस ने इस दिशा में जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़: 23 जनवरी से रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम औपचारिक रूप से लागू!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था के संचालन को...

खरोरा: ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन

ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ...

छत्तीसगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम...

JCP सुप्रीमो का जेल जाना पार्टी की जीत का बड़ा दांव…अगले विस चुनाव में JCP पड़ेगा भारी?

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी...