CG News: किचन में 5 फीट लंबा किंग कोबरा देख उड़े महिला के होश, चाय बनाने पहुंची तो हुआ सामना

Date:

शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. आज तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया.

सामने आए वीडियो में किंग कोबरा रसोई में गैस चुल्हे पर बैठा हुआ है. कोरबा को देखकर घर में हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. दरअसल, सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था. हालांकि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सका.

ठंड से बचने घरों में घुसते है कोबरा

सर्पमित्रो ने बताया कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...