झारखंड विधानसभा चुनाव: चुनावी मोड में पार्टियां, कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस खत्म

Date:

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में झारखंड चुनाव के लिए लगभग 55-56 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. पार्टी अगले एक दो दिनों में उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी झारखंड में एनडीए में गठबंधन में अजसू को 9-10 सीटें देना चाहती है लेकिन अजसू के अध्यक्ष कम से कम 11 सीटें चाहते हैं. जेडीयू को बीजेपी ने 2 सीट का ऑफर किया है लेकिन जेडीयू 3 सीटे चाहती है. दूसरी तरफ, एलजेपी (रामविलास) को एक सीट का ऑफर मिला है, जबकि  चिराग पासवान भी 2 सीटें चाहते हैं.

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नवधा रामायण के लिए नही दे पाया चंदा, तीन साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामाजिक बहिष्कार का एक...

मंदसौर मप्र से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, पति ने कर दी हत्या…पढ़ें।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग का...

अमर रहेगी विरासत…पद्मविभूषण तीजन के नाम सरकार की तीन घोषणाएं…पढ़ें!

रायपुर पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण...

देश मरा हुआ है?

#देश_मरा_हुआ_है? राजपुताने की गौरवशाली जमीन पर एक नाबालिग बच्ची से...