छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की छटा से सराबोर हुआ विद्यालय, धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस

Date:

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की छटा से सराबोर हुआ विद्यालय, धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस

खरोरा 01 नवंबर 2026 :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत के रंगों से सराबोर नजर आया।

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ भारत के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। इसी ऐतिहासिक गौरव और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को स्मरण करते हुए विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा धारण कर अपनी सांस्कृतिक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर व्याख्याता शाहिना परवीन ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला, प्राकृतिक संपदा और आपसी भाईचारे में निहित है।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

राज्योत्सव बनाम छत्तीसगढ़ महतारी: CKS की बड़ी चेतावनी…पढ़ें!

छत्तीसगढ़, राज्य निर्माण के 26 वाँ वर्ष मना रहा...

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण…पढ़ें!

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त...