दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Date:

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा तोहफा दिया है। सीएम साय ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट मिल गया है.

दरअसल, कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही देय तिथि से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद बढ़ गई थी और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज सीएम साय ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दी है।

आपको बता दें कि प्रदेश में पहले सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन के तहत 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। साय सरकार के फैसले के बाद अब केंद्र के सामान डीए दिया जाएगा। यानी अब 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब सभी सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशन डीए दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...