सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं, भंडारपुरी धाम का होगा कायाकल्प

Date:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन जनजातीय...