एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन
जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अंतर्गत दिनांक 02 नवंबर 2026 को आईसीएआर- राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, रीति-रिवाजों एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. पी.के. राय के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही, प्रतिभागियों को अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं विरासत को संरक्षित रखने तथा इसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कुल 20 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार शर्मा एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका मीणा ने समन्वय किया।

