CG क्राइम न्यूज: चाकू की नोक पर युवक से लाखों की लूट, बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार

Date:

जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं. धरसीवा थाना के सिलतरा चौकी क्षेत्र में चाकू की नोक पर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बाइक में सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाया और 4 लाख से अधिक रुपए नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सिलतरा चौकी क्षेत्र में 10 जनवरी की रात 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर बैग लूट लिया. जिसमें रखे लाखों रुपए लेकर मौके से फरार हो गए. युवक सागर टेलीकॉम सर्विस के जियो के डिस्ट्रीब्यूटर का बताया जा रहा है. प्रार्थी चेतन लाल ध्रुव ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कर्ज, कारोबार और….एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के...

हरेली रैली के पहले मिली अमित बघेल को बेल…कार्यकर्ताओं में दिवाली जैसा उत्साह!

रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के...

रथयात्रा और रथ…से गजेंद्ररथ की कहानी पढ़ें!

बाबूजी आज के दिन ही जन्म लिए थे और...