सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सलियों की हथियार निर्माण मशीन बरामद, जवानों को बड़ी सफलता

Date:

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के अबूझमाड़ इलाके में नक्सली मोर्चे पर तैनात जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने की मशीन बरामद की है। सुरक्षा बलों की ज्वाइंट फोर्स सर्च ऑपरेशन पर नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगलों में गई थी।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।इस सूचना पर DRG और BSF की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए सोनपुर-कोहकामेटा क्षेत्र के कोंगे, कांदुलपाड, पांगुड, वाला व आसपास के जंगलों में रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान 3 दिसंबर को जवानों ने वाला-पांगुड के जंगलों से हथियार बनाने की मशीन बरामद की।

पहली बार इतनी मात्रा में मिला नक्सली सामान

सुंदरराज पी ने बताया कि जवानों को भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामग्री भी मिली है। रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदूकें, तेल टिन, साबुन, भारी मात्रा में नक्सल साहित्य, नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। जिसे मौके पर ही नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

बस्तर आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने के साथ ही शाह जवानों से मिलेंगे। शहीदों के परिवारों से भी शाह के मिलने का कार्यक्रम है। इस बात की भी चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिड़मा के गांव भी जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

झीरम हत्याकांड मामला: इन 10 लोगों पर सिद्ध हुआ आरोप…पढ़ें!

झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 5 सितंबर शनिवार...

छत्तीसगढ़: लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026′

लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को मिला ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026 छत्तीसगढ़...

खरोरा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजन…पढ़ें!

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में गुरु सम्मान...

छत्तीसगढ़: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण आदेश…बहुत बड़ी खबर!

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 10 वर्ष...