अतिरिक्त 25 हजार देकर घर बैठे रजिस्ट्री! आज से मिलेगी सुविधा…और भी जानिए!

Date:

रजिस्ट्री के लिए आज से दफ्तर नहीं जाना होगा अतिरिक्त 25 हजार देकर घर बैठे होगा काम

रायपुर: राजधानी समेत राज्यभर में रजिस्ट्री कराने के लिए सोमवार से नया सिस्टम लागू हो गया है। किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेते समय अब लोगों को विकल्प मिलेगा कि वे पंजीयन के काम के लिए दफ्तर आना चाहते हैं या फिर घर से ही रजिस्ट्री कराना चाहते हैं।

घर या निजी ऑफिस का विकल्प लेने पर ऐसे लोगों को तुरंत 25 हजार रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह शुल्क होम विजिट के लिए रहेगा। ऑनलाइन भुगतान होने के बाद ही लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले का अधिवक्ताओं ने विरोध भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस सुविधा का फायदा ज्यादातर अमीर लोग ही उठाएंगे। बिल्डरों के लिए यह नियम बेहद फायदेमंद होगा। वे अमीर ग्राहकों से इसकी रकम लेकर रजिस्ट्री करवाएंगे। लेकिन मिडिल क्लास फैमिली इतनी बड़ी रकम नहीं देगी। ऐसे में यह सुविधा एक विशेष वर्ग तक ही सीमित रह जाएगी।

मन पसंद तारीख और समय का भी विकल्प होम विजिट रजिस्ट्री की सुविधा के साथ ही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेते समय लोगों को मनपसंद तारीख और समय चुनने का भी विकल्प दिया जा रहा है। लेकिन इसके लिए भी लोगों को 15 हजार रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अभी तक ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट में जो समय या तारीख मिलेगी उसी दिन पहुंचना अनिवार्य होता है। लेकिन अब 15 हजार रुपए की फीस के साथ ही शुभ मुहूर्त या अपनी पसंदीदा तारीख में रजिस्ट्री कराने के लिए समय लिया जा सकता है।

दोनों सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेते समय लोगों को दोनों सुविधाएं ऑनलाइन दिखाई देगी। जिला पंजीयक रायपुर विनोद कोचे ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ही सॉफ्टवेयर में यह बदलाव किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

टार्जन चेंदरू के नाम पर पुरस्कार की घोषणा…पढ़ें!

रायपुर: सरकार ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं,...

छत्तीसगढ़ थर्ड फ्रंट बनाम बीजेपी-कांग्रेस की राजनीति!

छत्तीसगढ़ थर्ड फ्रंट बनाम बीजेपी-कांग्रेस की राजनीति! राजधानी रायपुर के...

सेवा संकल्प अभियान- ग्राम टेकारी में सजे ‘आँगन उत्सव’ विधायक अनुज हुए शामिल…पढ़ें!

सेवा संकल्प अभियान- ग्राम टेकारी में सजे 'आँगन उत्सव'...

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में तीसरे मोर्चे का जन्म!

सब्बो छत्तीसगढ़िया अब एक साथ...मिलकर बचायेंगे जल जंगल जमीन! छत्तीसगढ़...