CG PSC घोटाला, CBI जांच तेज, अभ्यर्थियों के घर छापे…पूरी जानकारी यहां पढ़िए!

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में अब CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। पिछले दिनों सीबीआई ने कुछ अभ्यर्थियों के घरों पर छापेमारी की थी। CGPSC के परीक्षा-2021 में संदिग्ध 18 अभ्यर्थियों के चयन में धांधली का शक है, उन सभी के घर छापे मारकर जांच की गई।

दो दिन पहले ही हुई है छापेमारी

पता चला है कि कुछ अभ्यर्थियों के घरों से हार्ड डिक्स और पैनड्राइव जब्त की गई। अभ्यर्थियों और परिजन के बैंक खाते की जांच की जा रही है। कुछ अभ्यर्थियों के घरों में दो दिन तक तलाशी चली। अभ्यर्थियों के घर मिले 300 से ज्यादा किताबों और नोटबुक को पढ़ा गया। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप की जांच की गई। उम्मीदवारों से सीबीआई ने लंबी पूछताछ भी की है। इन सभी उम्मीदवारों को पूछताछ के लिए अब दफ्तर बुलाने की तैयारी है।

कुछ महीने पहले सीबीआई ने तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान काफी सारे डिजिटल एवीडेंस लिये गये थे। सीबीआई ती टीम प्रश्न पत्र छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस भी गई वहां के मालिक और कर्मचारियों का बयान भी दर्ज किया गया है।

इन सभी के खिलाफ है शिकायत

सीबीआई की टीम ने पहले पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के घर की जांच की। उसके बाद टामन के भतीजे नीतेश, बड़े भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले, भाई की बहू दीपा अजगले, बहन की बेटी सुनीता जोशी के अलावे पीएससी सचिव जीवन किशोर के बेटे सुमित ध्रुव, पिछली सरकार में राज्यपाल के सचिव रहे अमृत खलखो की बेटी नेहा व बेटा निखिल, डीआईजी ध्रुव की बेटी साक्षी, कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल, कांग्रेस नेता के दामाद शशांक गोयल, मंत्री के ओएसडी के साढू की बेटी खुशबू बिजौरा, कांग्रेस नेता के बेटे राजेंद्र कौशिक, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम, मीनाक्षी गनवीर भी संदिग्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...