21 लाख की ठगी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी में फंसाया, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Date:

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में ठगी के एक के बाद एक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठगी करने वाले गिरोह अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सोशल मीडिया में दोस्ती करने के बाद शहर के एक व्यक्ति से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। साइबर पुलिस मामले में अपराध कायम कर जांच में जुट गई है।

दरअसल शहर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत की है की एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। उन्होंने फेसबुक आईडी वाले से दोस्ती कर ली। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही। इसी दौरान फेसबुक आईडी वाले ने बातो में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो मंगा लिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमैलिंग करने लगा। कई किश्तों में उक्त व्यक्ति ने 21 लाख रुपए बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद भी लगातार उनसे पैसे की मांग की जा रही है। साइबर थाना में उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात फेसबुक आईडी धारक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा: शराब का व्यापार ले डूबेगी सरकार? जरूर पढ़ें पूरी खबर!

शराब का व्यापार ले डूबेगी सरकार? बीते सप्ताह भर से...

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...