CG Big News: फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी की शिकार महिलाओं ने मंत्री नेताम और लखन का काफिला रोका, हजारों महिलाएं धरने पर बैठीं

Date:

कोरबा में बड़ा मामला सामने आया है, जब कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को आंदोलनकारी महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं का आरोप है कि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने उन्हें ठगी का शिकार बनाया है, जिसके खिलाफ वे लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। 500 से अधिक महिलाएं इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया। जैसे ही मंत्रियों के कार्यक्रम की जानकारी मिली, महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान तनावपूर्ण भी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

वहीं घेराव की जानकारी होते ही घटनास्थल पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी से लेकर तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उनके द्वारा आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं को समझाइश दी जा रही है ताकि दोनों मंत्रियों को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट: हादसों के बाद अधिकारियों पर गाज!

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं...

नवा रायपुर: अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू…

नवा रायपुर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP-IG...

छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला, स्कूल की मान्यता रद्द, संचालक पर FIR!

सूरजपुर जिले के निजी स्कूल में KG-2 के छात्र...

छत्तीसगढ़ी के लिए जल्द ही सत्याग्रह: नंदकिशोर शुक्ला

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिसव पर रैली और संगोष्ठी सामाजिक उदासीनता और...