छत्तीसगढ़ समाचार: कलेक्टर ने इतवारी बाजार क्षेत्र में दुकानों के आबंटन प्रक्रिया का जायजा लिया

Date:

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने शनिवार को शहर के इतवारी बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में निर्मित दुकानों के आबंटन को लेकर स्थल निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने निर्मित दुकानों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेकर आबंटन प्रक्रिया की कार्यवाही को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्थाई धरना प्रदर्शन के लिए चिन्हांकित स्थल का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था की विस्तृत जानकरी ली। उन्होंने एसडीएम खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू को निर्देशित किया कि आबंटन की प्रक्रिया की कार्यवाही को अविलम्ब अंतिम रूप दे। ताकि व्यापारियों को जल्द लाभ पहुंच सकें। वाही धरना स्थल पर होने वाले निर्माण कार्य को भी नियमतः जल्द शुरु कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दुकानों के आबंटन होने से छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा। वही बाजार में व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी। साथ ही स्थाई धरना स्थल के निर्माण होने से पूर्व स्थल पर होने ट्रैफिक दबाव भी कम हो जाएगा। इससे आम जन को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, सीएमओ नरेश वर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नवधा रामायण के लिए नही दे पाया चंदा, तीन साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामाजिक बहिष्कार का एक...

मंदसौर मप्र से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, पति ने कर दी हत्या…पढ़ें।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग का...

अमर रहेगी विरासत…पद्मविभूषण तीजन के नाम सरकार की तीन घोषणाएं…पढ़ें!

रायपुर पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण...

देश मरा हुआ है?

#देश_मरा_हुआ_है? राजपुताने की गौरवशाली जमीन पर एक नाबालिग बच्ची से...