Surajpur Update: हेड-कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी-बेटी को तलवार से काट डाला

Date:

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद सूरजपुर में भारी बवाल हो गया है। आरोपी कुलदीप साहू के घर को भीड़ ने फूंक दिया है। साथ ही मौके पर पहुंचे एसडीएम को लोगों ने दौड़ा दिया है। उबलते सूरजपुर को लेकर वहां राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी कुलदीप साहू कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। साथ ही कुलदीप साहू के उस पोस्टर को शेयर किया है, जिसमें वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। वहीं, बीजेपी के आरोपों से एनएसयूआई ने पल्ला झाड़ लिया है।

क्या है मामला

दरअसल, हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख का कुलदीप साहू के साथ विवाद हुआ था। वह किसी मामले में आरोपी है। हेड कॉन्स्टेबल अपने साथियों के साथ उसे पकड़ने गए थे। वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी को तलवार से काट दिया। साथ ही शव को अर्धनग्न हालत में ले जाकर दूर फेंक दिया। शव मिलने के बाद सूरजपुर में बवाल मच गया।

यह पूरा मामला कोतवाली थाने क्षेत्र का है। गुस्साई भीड़ ने उसके घर और दुकान में आग लगा दी है। वहीं, कुलदीप साहू वहां से फरार हो गया है। उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। घटना को लेकर सूरजपुर शहर में भारी बवाल हो रहा है। अतिरिक्त पुलिस बल की वहां तैनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन जनजातीय...