गढ़बो हमर व्यापार’ बना सफलता की नई पहचान, व्यापारियों में दिखा जोश
छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को मिला बड़ा मंच, सरकारी नीति से लेकर AI तक सीखा बिजनेस बढ़ाने का फार्मूला
छत्तीसगढ़िया व्यापारी अब टेक्नोलॉजी से करेंगे व्यापार, CSIDC और छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ की बड़ी पहल
रायपुर, 24 अक्टूबर – छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग (CSIDC) एवं छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रायपुर के विमतारा में ‘गढ़बो हमर व्यापार’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आयोजकों की अपेक्षा से अधिक संख्या में प्रदेश के पांचों संभागों से व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों ने सरकारी औद्योगिक नीति 2024-30, सब्सिडी, टैक्स की बारीकियों, ONDC, AI और पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
उद्योग विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती सोमानी मंडलोई ने औद्योगिक नीति और सरकारी योजनाओं पर, CA विवेक कुमार साहू ने टैक्स, अभिजीत राय ने ONDC, AI विशेषज्ञ सौरभ सराफ ने AI के उपयोग और आनंद वर्धन ने पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने कहा कि छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया एवं ईश्वर पटेल ने बताया कि व्यापारियों ने ऐसे कार्यक्रम हर संभाग और जिले में करने की मांग की है। महासचिव कुबेर चंद्राकर ने सभी का आभार व्यक्त किया और एकजुट होकर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष माशीष साहू, पुनारद निषाद, कोषाध्यक्ष ललित साहू सहित ललित, विजय, गुलाब, दिनेश, देवेंद्र, रामशरण, घनश्याम, नागेश्वर, टीकम, पारस, यश, त्रिलोचन, लक्ष्मण, गोविंद, लालजी, नारायण साहू और श्रीमती रजनी चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

