सड़क हादसों का अंबार…जिंदगी तार तार!! अभनपुर और खरोरा मिलाके 6 मौतें!

Date:

अभनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को करें की मदद से बाहर निकला जा रहा है।
बता दें कि, यह भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इसहादसा इतना भयंकर था कि, स्लीपर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान अभनपुर-रायपुर हाइवे पर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमे से तीन की मौत हो गई और पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से अन्य घायलों को बाहर निकाला। बस और हाइवा के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों ही वाहन सड़क किनारे जा धंसे। फ़िलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

बताते चलें की रविवार को दोपहर 12 बजे रायपुर बलौदा बाजार रोड में खरोरा से आगे सिर्री के पास भी एक भयंकर सड़क हादसा हुआ था जिसमे तीन नौजवानों की मौत हो गई, जिस तेजी से सड़क हादसे हो रहे हैं ऐसे में लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...