हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा
रायपुर। भाकृअनुप–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर में रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुंदर, स्पष्ट और सुवाच्य हिन्दी लेखन के माध्यम से अपनी लेखन प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने और कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
संस्थान में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है।
सुलेख प्रतियोगिता का सफल आयोजन नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, वैज्ञानिक एवं राजभाषा प्रभारी श्री प्रांशु राठौर तथा प्रशासनिक अधिकारी के समन्वय से किया गया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने हिन्दी के प्रति उनके जुड़ाव को प्रदर्शित किया।
