भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

Date:

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

रायपुर, 17 सितंबर 2026। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में
आज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर
2026 तक “स्वच्छता में सहभाग-स्वच्छ भारत-विकसित भारत” थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर संस्थान परिसर में स्वच्छता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रदर्शित
करने वाले विभिन्न बैनर लगाए गए तथा जनभागीदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक ‘सेल्फी
पॉइंट’ भी स्थापित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पी. के. राय, निदेशक द्वारा सभी उपस्थित वैज्ञानिकों,
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों
एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने तथा
स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों
में विद्यालयों एवं आसपास के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, ब्लैक स्पॉट की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की
स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं अन्य जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की
रूपरेखा एवं संचालन डॉ. एस. के. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा किया गया I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...

हसदेव: तारा कोल ब्लॉक के लिए फिर कटेंगे 20 लाख पेड़!

तारा कोयला ब्लॉक की नीलामी: हसदेव, आदिवासी समुदायों और...