बकरी चोर ने कर दी हत्या! एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…पढ़िए अटपटा मामला

Date:

सरगुजा जिले के सीतापुर में बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। जब एक युवक ने उन्हें चोरी करने से रोका, तो उन्होंने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और उसकी बुजुर्ग मां पर भी हमला किया।

हैरान करने वाली बात यह है कि ये बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक लग्जरी कार से आए थे। पुलिस ने मामले में एक मुख्य आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

यह खौफनाक घटना 7 मई की देर रात सीतापुर थाना क्षेत्र के गेरसा गांव में हुई।

घर में सो रहा था परिवार: 45 वर्षीय रैदु नागवंशी अपनी मां तिलासो के साथ खाना खाकर घर में सो रहे थे।

दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाश: देर रात करीब 1:30 बजे, 3 से 4 बदमाश कार से आए, उनके घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ा और अंदर बंधी बकरियों को चुराने लगे।

विरोध करना पड़ा भारी: बकरियों की आवाज सुनकर रैदु और उसकी मां की नींद खुल गई। जब उन्होंने बाहर आकर चोरों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

पीट-पीटकर हत्या: बदमाशों ने लकड़ी के डंडों से रैदु को इतनी बेरहमी से पीटा कि सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसकी मां तिलासो की भी पिटाई की और 4-5 बकरियां लेकर कार से फरार हो गए।

पुलिस की गिरफ्त में कैसे आया आरोपी?
अगली सुबह घटना की रिपोर्ट केरजू पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...