छत्तीसगढ़ सरकार के किस विभाग में निकली कितनी भर्ती… यहां देखिए!

Date:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इनमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पदों की भर्ती की गई थी।

6,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं, और वित्त विभाग द्वारा इन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब सरकारी सेवा के 6,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती को मंजूरी
अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिवासी कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के तहत अब तक लगभग 8 विभागों में 3,737 पदों के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। सभी विभाग खाली पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और स्वीकृति के लिए शासन से संपर्क कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय का उद्देश्य है कि भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी रहे।

इन विभागों में होगी भर्ती
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह, विधि, आदिम जाति कल्याण और वन एवं पर्यावरण विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी पहल पर कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य सरकारी भर्तियों में युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में वैकेंसी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118 और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित कुल 181 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है।

गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और नगर सैनिक जैसे कुल 1,069 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स सहित 1,201 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है।

वन विभाग में 66 पद, न्यायालयों में 362 पदों पर भर्ती
वन विभाग में वन रक्षक सहित कुल 66 पदों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 237 पदों और विधि विभाग में न्यायालयों में 362 पदों की भर्ती भी हो रही है, जबकि कृषि विभाग में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की भर्ती का रास्ता भी खुल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जनगणना 2026 और मातृभाषा छत्तीसगढ़ी…पढ़ें गजेंद्ररथ का विश्लेषण!

'छत्तीसगढ़ी' पहले आठवीं अनुसूची में शामिल कराने आंदोलन करना...

खरोरा कांग्रेस के मिराज बने बूथ अध्यक्ष…पार्टी प्रमुखों ने दी बधाई!

कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष तिल्दा खरोरा: क्षेत्र...