जिंदल स्टील के खिलाफ क्यों हुए 7 गांव के लोग? यहां जानिए पूरी खबर!

Date:

रायगढ़: पतरापाली में स्थित जिंदल स्टील एंड प्रायवेट लिमिटेड फैक्ट्री के खिलाफ आसपास के सात गांवों के ग्रामीणों ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 9 बजे परसदा स्थित स्लैग यार्ड के पास ग्रामीणों की बड़ी संख्या पहुंच गई और वहां के गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन में परसदा, मुरारीपाली, डोंगाढकेल, केराझर, किरोड़ीमल नगर, चिराईपानी, और उच्चभिट्ठी के लोग शामिल थे।

ग्रामीणों का आरोप था कि जिंदल फैक्ट्री से निकलने वाले गरम स्लैग को यार्ड में लाते वक्त सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि स्लैग को ढंक कर लाया जाए ताकि आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न हों। इसके अलावा, भारी वाहनों की तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं और सड़क की खराब स्थिति पर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई।

अधिकारियों के साथ चर्चा
ग्रामीणों का विरोध देखकर फैक्ट्री के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या को समझने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्लैग की ढुलाई और वाहन गति नियंत्रण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद, ग्रामीणों ने करीब 1 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

सड़क सुरक्षा की मांग
सात गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की वजह से सड़कों की हालत लगातार बिगड़ रही है। वहीं, स्लैग के गिरने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए ग्रामीणों ने फैक्ट्री से सुधार की मांग की है ताकि सड़क और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन जनजातीय...