अवैध शराब के साथ पकड़ाया सरपंच प्रत्याशी का पति…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शराब बांटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने देर रात सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन निषाद और बालाराम निषाद को 2 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

चुनाव से पहले शराब बांटने का प्रयास
जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव के मतदान से पहले कुरुद ग्राम में रसौटा सरपंच प्रत्याशी के पति डोमन साहू शराब बांटने के लिए अवैध शराब लेकर आए थे। ग्रामीणों ने डोमन निषाद और बालाराम निषाद को पकड़ लिया। दोनों जिस कार से आए थे, उसमें 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि डोमन साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 की प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू का सहयोगी है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब परस साहू के घर से लाई जा रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दुर्गा साहू के पति परस साहू की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। वहां आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नवधा रामायण के लिए नही दे पाया चंदा, तीन साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामाजिक बहिष्कार का एक...

मंदसौर मप्र से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, पति ने कर दी हत्या…पढ़ें।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग का...

अमर रहेगी विरासत…पद्मविभूषण तीजन के नाम सरकार की तीन घोषणाएं…पढ़ें!

रायपुर पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण...

देश मरा हुआ है?

#देश_मरा_हुआ_है? राजपुताने की गौरवशाली जमीन पर एक नाबालिग बच्ची से...