छत्तीसगढ़: युवक ने जिंदा चूजा खाया, गले में फंसने से हुई मौत, पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा

Date:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजे के फसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हुई और वो बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गले में फंसे चूजे को बाहर निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डाॅक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ तो डाॅक्टर भी हैरान रह गये। डाॅक्टरों ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गये थे। बच्चे नहीं होने से वो तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...