हसदेव नदी में नहाने गए 3 दोस्तों का शव मिला…जानें पूरा मामला!

Date:

कोरबा: कोरबा में नदी में नहाने गए 3 दोस्तों के शव मिल गए हैं। 3 दिन बाद 2 शव गुरुवार को मिले थे। गुरुवार की रात 8 बजे तीसरे युवक की लाश मिली। घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम में मछुआरे की नजर शव पर पड़ी। उसने पुलिस को सूचना दी, जहां रेस्क्यू टीम ने आशुतोष सोनकर के शव को बाहर निकाला।

सोमवार सुबह 11 बजे तीनों दोस्त नहाने गए हुए थे, जब तीनों अपने-अपने घर नहीं लौटे तो परिजन पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशने पर सोमवार को ही सवा 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए सीएसईबी मुख्य गेट के पास दिखे थे। गुरुवार को 27 साल के सागर चौधरी का शव हसदेव नदी में जलकुंभी के नीचे फंसा मिला। वहीं 19 साल के बजरंग प्रसाद का शव करीब 2 किलोमीटर दूर मिला। इनमें आशुतोष और बजरंग CSEB कर्मी के बेटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...