चुनाव में बटी मौत की शराब! 7 लोगों की मौत…जानें क्या हुआ था!

Date:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सिम्स (शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय) में भर्ती कराया गया है। मौतों की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले एक व्यक्ति की मौत हुई, फिर दो और लोगों की जान चली गई। शुरुआत में इसे बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत होने के बाद पता चला कि यह सिलसिला जहरीली महुआ शराब पीने के कारण हुआ है। मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के निवासी थे।

मृतकों में सरपंच का भाई भी शामिल

जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में गांव के सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल ने बताया कि अब तक 7 से 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग सिम्स में भर्ती हैं।

गांव में पिछले दिनों से बीमारी का असर

स्थानीय लोगों के अनुसार, लोफन्दी गांव में पिछले तीन-चार दिन से महुआ शराब पीने के बाद लोग बीमार पड़ रहे थे। इस दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गई, लेकिन तब तक किसी को शराब के कारण मौत होने का संदेह नहीं था। शुक्रवार को एक साथ चार लोगों की मौत होने के बाद ही जहरीली शराब का मामला सामने आया।

पोस्टमॉर्टम और जांच जारी

अब तक तीन लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है, जबकि एक शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

गांव में अवैध शराब की बिक्री का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 8-10 साल से गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि आबकारी और पुलिस की टीम आती है, लेकिन मामले को दबा दिया जाता है। शिकायत करने पर केवल दिखावे की कार्रवाई की जाती है, जिसके कारण अवैध शराब की बिक्री जारी है।

पुलिस और अधिकारियों का बयान

घटनास्थल पर पहुंचे टीआई नवीन देवांगन और एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने मामले में किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...