सुनील सोनी का फेक वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस के हो गए मजे

Date:

रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए चुनावी माहौल अब गरमाने लगा है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी का एक वीडियो सोश मीडिया पर वायरल किया गया है। इस वीडियो में श्री सोनी एक किसी मौलाना के कान में कुछ बोलते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो को फेर, एडिटेड बताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं कांग्रेसी दिनभर वीडियो को लेकर कमेंट करते रहे।

हालांकि अब यह साफ हो गया है कि, उक्त वीडियो एडिटेड है। इसके बाद भाजपा ने कहा है कि, संभावित हार से घबराकर कुछ लोग इस तरह का काम कर रहे हैं। शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस वीडियो पर कहा कि, सोनी गले लगाकर शायद चुम्मा देते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैंने भी वीडियो देखा है। रायपुर दक्षिण के मतदाता अच्छे से सारी चीज समझ रहे हैं। चुनाव है तो अभी गले भी लगेंगे, चुम्मा भी लेंगे, सब करेंगे। बैज यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि, ये सोच लीजिए कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को कितना मजबूर कर दिया है, चुम्मा लेने के लिए। अभी तो चुम्मा है, चुनाव के बाद उम्मा है। उन्हें इतना मजबूर कर दिया है कि, सुनील सोनी और बिरजू भैया को यह सब करना पड़ रहा है। अब देखते हैं कि 13 तारीख तक और क्या-क्या होगा।

वहीं उक्त फेक वीडियो पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, राजनीति क्या-क्या नाच कराती है, इसका बेहतरीन उदाहरण है यह वीडियो। मुसलमानों के खिलाफ बोलने वाली और देश की गंगा-जमुना तहजीब पर प्रहार करने वाली पार्टी भाजपा के प्रत्याशी को एक बुजुर्ग मौलाना को चुम्मा लेते दिख रहे हैं।

वहीं इस वहीडियो पर सुनील सोनी ने कहा है कि, दुर्भावनापूर्ण तरीके से इस वीडियो को जारी किया गया है। आपको याद ही होगा कि, लगभग एक साल पहले बैजनाथपारा में बृजमोहन अग्रवाल के साथ भी गलत व्यवहार किया गया था। जानबूझकर हम हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार में फिजा बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश और रायपुर शहर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी इसके पीछे होगा वो जेल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ साम्प्रदायिक तो नही हो रहा? विस्तार के मंच पर हुई बड़ी बात…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति...

सोनचिरैया छत्तीसगढ़: सोनाखान में वेदांता कर रहा खनन!

छत्तीसगढ़ अब ‘सोने की धरती’ के रूप में अपनी...

CKS खरोरा ने थाने में सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक बयान पर कार्रवाई की अपील!

खरोरा: छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मातृभावना का अपमान...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नवा विवाद: पद के बदला पैसा दे!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद...